top of page

सोते – उठते नवकार मंत्र का स्मरण क्यों?

  • Sep 4
  • 2 min read

ree

सोने से पहले 7 नवकार और

उठते ही 8 नवकार मंत्र का स्मरण क्यों करें?

 

क्योंकि सोने से ठीक पहले हम जो भी विचार करते हैं,

जो भी Feel करते हैं,

वे सभी सीधे हमारे सबकॉन्शियस माइंड  में समा जाते हैं।

 

हमारा सबकॉन्शियस माइंड,

कॉन्शियस माइंड  की तुलना में

कई गुना अधिक शक्तिशाली होता है।

 

हर व्यक्ति को जीवन में 7 प्रकार के भय

कम या अधिक मात्रा में हमेशा प्रभावित करते रहते हैं।

1)     इहलोक भय – जब मनुष्य को अपने जैसे अन्य मनुष्यों से किसी प्रकार की हानि या संकट का भय हो।

2)    परलोक भय – जब मनुष्य को तिर्यंच, देव, भूत, प्रेत आदि अदृश्य शक्तियों से डर लगे।

3)    आदान भय – जब व्यक्ति को अपनी सामग्री, संपत्ति या धन चोरी हो जाने का भय सताए।

4)    अकस्मात भय – बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक भय का उत्पन्न होना, जैसे अंधकार से डर लगना।

5)    आजीविका भय – व्यवसाय, नौकरी या जीवन निर्वाह के साधनों के अभाव का डर।

6)    मरण भय – मृत्यु या किसी घातक रोग के कारण जीवन समाप्त हो जाने का भय।

7)     अश्लोक भय – अपमान, बदनामी या सामाजिक प्रतिष्ठा पर कलंक लगने का डर।

यह 7 प्रकार के भय से सुरक्षा प्रदान करता है,

और विल – पावर (मनोबल) को Strong बनाने के लिए

प्रत्येक रात सोने से पूर्व 7 नवकार मंत्रों का स्मरण किया जाता है।

 

हर एक नवकार मंत्र का स्मरण

हमारे सबकॉन्शियस माइंड को यह संदेश देता है – "मैं सुरक्षित हूँ।"इस सकारात्मक भाव से जुड़कर रातभर हमारा सबकॉन्शियस माइंड...

➤ हमारी एनर्जी को बूस्ट करता है,➤ हमारे भीतर पॉज़िटिविटी को बढ़ाता है,➤ हमारे Aura Circle को Strong बनाता है।

 

जब हमारा कॉन्शियस माइंड विश्राम करता है,

तब भी हमारा सबकॉन्शियस माइंड सक्रिय बना रहता है।

 

जैसा कि आचारांगसूत्र में कहा गया है:"सुत्ता अमुणी, मुणिणो सया जागरंति"

 

साधक का मस्तिष्क विश्राम करता है,किन्तु उसका अंतःकरण सदा जाग्रत रहता है।

 

इस प्रकार सोने से पूर्व जपे गए एक-एक नवकार मंत्रहमारे सातों चक्रों (चेतना केंद्रों) को जाग्रत कर देते हैं।वे चक्रों को Powerful बनाते हैं,और उन्हें शुद्धि की दिशा में गतिमान करते हैं।

 

और इसी प्रकार सुबह उठकर 8 नवकार मंत्र का जाप करने से भी अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। यह लाभ केवल धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सिद्ध हुए हैं। Science भी कहता है कि —

 

जब हम सुबह उठते हैं, तब हमारे मस्तिष्क में Alfa Waves सक्रिय रहती हैं, और जब Alfa Waves सक्रिय होती हैं, उस समय:

  1. हमारी क्रिएटिव थिंकिंग अत्यंत प्रभावशाली होती है।

  2. नई इनफार्मेशन को मन और मस्तिष्क आसानी से आत्मसात कर लेते हैं।

 

8 नवकार का स्मरण हमें यह याद दिलाता है कि यह दुर्लभ मानव जीवन का प्रत्येक नया दिन — हमें अनादिकाल से दुःख देने वाले आठ कर्मों के क्षय के लिए मिला है। यह नवकार मंत्र हमें पूरे दिन उन आठों कर्मों से बचाता है।

 

यह हमारे सभी इच्छित कार्यों में सफलता दिलाता है।यह हमारे परिवार में प्रेम और सौहार्द की वृद्धि करता है।यह हमारी समस्त शक्तियों को विकसित करता है।

 

सोचिए, हम सब कितने सौभाग्यशाली हैं कि जन्म से ही हमें इतना अनमोल नवकार मंत्र प्राप्त हुआ है! और साथ ही, ‘सोते समय 7 नवकार और उठते ही 8 नवकार’ की यह गौरवशाली परंपरा भी हमें सहज रूप में प्राप्त हुई है।

1 Comment


Pragnesh Shah
Sep 04

Thank you for sharing detailed explanation of counting navkar at night and morning. Thank you

Like
Languages:
Latest Posts
Categories
bottom of page